उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्थापना दिवस पर अपने-अपने बूथ पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कल 6 अप्रैल से भाजपा का सामाजिक न्याय सप्ताह प्रारम्भ होगा। कल 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पार्टी के राज्य मुख्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। पार्टी द्वारा कल से शुरू किये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती तक पार्टी कार्यकर्ता जनसरोकारों से जुडे़ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर प्रातः 9 बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज फहराएगें। इसके बाद सामूहिक रूप से 9ः45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिये जाने वाले उद्बोधन को सामूहिक रूप से एलईडी व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से सुनेगें। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश, जिला व मंडल के कार्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button