उत्तर प्रदेशलखनऊ

केजीएमयू के राजीव मलिक ने जीते कांस्य व रजत पदक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में डेंटल हाईजीनिस्ट के पद पर कार्यरत राजीव मलिक ने 42वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए 1500 मी. दौड़ में रजत पदक तथा 5000 मी. व 10,000 मीटर में में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पदक हासिल कर उन्होंने केजीएमयू के साथ साथ अपने प्रदेश का भी मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 27 से 30 मार्च 2023 तक बैंगलोर कर्नाटक में सम्पन्न हुई।

इस उपलब्धि के लिए केजीएमयू के कुलपति ले.जन. (डॉ) बिपिन पुरी ने राजीव मलिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व राजीव मलिक श्रीलंका मर्केंटाई ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में 5000 मी. दौड़ में कांस्य पदक व फर्स्ट एशिया पैसिफिक मास्टर्स एथेलेटिक चैम्पियनशिप में रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा मलिक ने 2016 व 2020 में भी कई मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button