उत्तर प्रदेशलखनऊ

सदस्यता अभियान शुरू करेगी सेवा भारती

  • केजीएमयू के डा. पूरनचंद बने सेवा भारती पूरब भाग के अध्यक्ष
  • सेवा भारती लखनऊ दक्षिण व पूरब भाग की हुई घोषणा

लखनऊ। सेवा भारती ने आगामी 10 से 25 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सेवा भारती की एक बैठक रविवार को महामना मालवीय मिशन के विद्यालय गोमतीनगर में संपन्न हुई। बैठक में सेवा भारती के प्रान्त संगठन मंत्री भास्कर व सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष पुष्करनाथ केसरवानी की अध्यक्षता में सेवा भारती के पूरब भाग कार्यकारिणी की घोषणा हुई। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रास्थोडेन्टिस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डा. पूरनचंद को पूरब भाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

विभाग सचिव एम०बी सिंह राजावत ने बैठक में कार्यकर्ताओं से बाल संस्कार केन्द्र, मेडिकल कैंप, स्वावलंबन केन्द्र एवं कानूनी परामर्श केंद्र को अधिक संख्या में खोलने एवं सेवा देने का आग्रह किया। पूरब भाग की मुख्य कार्यकारणी में डॉ. एस आर दूबे एवं .सुरेन्द्र पालीवाल संरक्षक, डॉ ऋतु सक्सेना उपाध्यक्ष, .राकेश कुमार पटेरिया सह सचिव, .सत्य प्रकाश शुक्ला कोषाध्यक्ष, कर्ण सिंह सह कोषाध्यक्ष, .अमित बरनवाल सम्पर्क प्रमुख एवं अंकिता त्रिपाठी को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी।

इसके अलावा सेवा भारती, लखनऊ दक्षिण भाग की योजना बैठक बजरंग लॉन, भोला खेड़ा, आलमबाग में हुई। सेवा भारती के प्रान्त संगठन मंत्री भास्कर व दक्षिण भाग के भाग कार्यवाह धीरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. एन. शंखवार एवं .सतीश भारद्वाज संरक्षक, प्रदीप अग्रवाल अध्यक्ष एवं आलोक दीक्षित के सचिव की घोषणा हुई। बैठक में विभाग सचिव एम बी एस राजावत ने सेवा, संस्कार, समरसता के माध्यम से समाज में समृद्धि के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने वातावरण सेवामय कर दिया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button