उत्तर प्रदेशफतेहपुर

फतेहपुर: छवि धूमिल करने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

  •  जिलाधिकारी की संस्तुति पर शासन स्तर पर हुई कार्रवाई

फतेहपुर। जिले में सोमवार को जिलाधिकारी आवास में गाय के इलाज के लिए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाये जाने के मुद्दे पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी की छवि धूमिल करने व पूर्व में अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही करने पर जिलाधिकारी की संस्तुति पर कार्रवाई की गई है।

बताते चलें कि, एक दिन पूर्व रविवार को दिनभर गाय के ईलाज का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसको लेकर जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इसको लेकर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने छवि को खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाकर सम्बंधित के खिलाफ शासन को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था। इस पर शासन ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि जिलाधिकारी आवास की गाय थनैला रोग की शिकार हो गई थी। इसलिए सभी चिकित्सकों की क्रमवार ड्यूटी लगाई गई थी। उधर, मामला सुर्खियों में आया तो जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सात डाक्टरों की ड्यूटी का आदेश उनकी जानकारी में नहीं है। साजिश के तहत उनकी छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button