उत्तर प्रदेशजौनपुर

कोरोना काल में नहीं दिखने वाले विरोधी दलों को होम आइसोलेशन में डालना है : योगी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख कर कहा कि भाजपा विरोध इस हद तक हो रहा है कि देश विरोधी और भाजपा विरोधियों का ध्रुवीकरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की आन-बान-शान की रक्षा कर रहे हैं। भारत विरोधियों से लड़ाई में प्रधानमंत्री के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री यहां टीडी कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री और भाजपा के काशी, अवध क्षेत्र के प्रभारी राजनाथ सिंह,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव की चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा था, तो दूसरी तरफ देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ लौह पुरुष की तुलना हो रही थी। ये वहीं राष्ट्र विरोधी तत्व हैं, जिन्होंने 2017 के पहले सत्ता में रहकर प्रदेश की आस्था पर प्रहार करने का काम किया था। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला कर, दंगा करके विकास को बाधित करने का काम किया। अपनी सरकार में युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे।

योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर ये लोग डंडा चलवाते थे और आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है। तब से ये लोग बेचैन हो गए हैं। भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे और प्रदेश में दंगा नहीं करा पा रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बंद हुआ और बेटियों को सुरक्षा दी है। भाजपा सरकार में माफियाओँ पर कार्रवाई जारी है। जनता के पैसों से लूटकर बनाई गई इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीते यह बुलडोजर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग कोरोना काल मे कहीं दिखाई नहीं दिए। ये सभी लोग होम आइसोलेशन में थे। अब हमें इनको होम आइसोलेशन में डालना है। सम्मेलन में कांग्रेस को निशाने पर लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में लोगों को मुफ्त राशन, उपचार और वैक्सीन दी है। सरकार के कार्यो को देख स्वाभाविक रूप से उनकी (विरोधी दलों की) परेशानी देखी जा सकती है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव में बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा भी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोध के बीच लड़ाई में राष्ट्रवाद को जिताने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जीतना होगा। आपका दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ें।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button