उत्तर प्रदेशलखनऊ

चैती छठ व्रत रख रहीं महिलाओं-पुरुषों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

  • मंगलवार को दिया जाएगा उदय होते सूर्य को अर्ध्य

लखनऊ। अस्त होते सूर्य को अर्ध्य देकर चैती छठ व्रत रख रही महिलाओं ने सूर्य को नमन किया। मंगलवार को दूसरे दिन उदय होते सूर्य को अर्ध्य प्रदान कर वे अपना व्रत पूर्ण करेंगी। इस अवसर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लखनपुरी के निशातगंज गोमती नदी तट स्थित छठ घाट पर पूजा की व्यवस्था की गई। घाट पर काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सूर्य को अर्ध्य दिया।

भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि इस पर्व में महिलाएं अपने पति, पुत्र के दीर्घायु व निरोग रहने की मनोकामना के साथ व्रत रहती है। समाज के मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, अम्बरीश राय, हनुमान यादव, अवधेश, कपिल देव कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, रामयतन यादव, अभिशेक शाही, विजय यादव सहित अन्य लोगों ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर कर आशीर्वाद मांगा।

श्री राय ने बताया कि रात को घर पर कोसी भरा जायेगा। रात्री भर भजन किए जाएंगे। पूजन के बाद मंगलवार को सुबह अर्ध्य दिया जाएगा। व्रत पूर्ण होने पर एक दूसरे को लम्बा सिंदूर लगाकर अखंड स्वभाग्वती होने की शुभकामनाएं देती है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button