उत्तर प्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का होगा आयोजन।

11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक संस्थानों में वृक्षारोपण, झण्डारोहण के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन

लखनऊ: दिनांक 14 जुलाई, 2022
प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने समस्त प्रधानाचार्य राजकीय एवं अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किये जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी पत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं।
11 अगस्त को प्रदेश के समस्त संस्थानों में प्रार्थना सभा के समय झण्डा गीत आयोजन किया जायेगा। इसी दिन छात्र-छात्राओं के मध्य स्लोगन लेखन, पेंटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 12 अगस्त, 2022 को संस्थान स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। 13 अगस्त, 2022 को वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। 14 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के ऊपर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इसी तरह 15 अगस्त, 2022 को संस्थान स्तर पर वृहद झण्डारोहण का कार्यक्रम किया जायेगा। इसी दिन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जायेगा तथा संस्थान के भवनों में तिरंगे की लाइटिंग कराते हुए संस्थान को प्रकाशमय किया जायेगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 17 अगस्त, 2022 को विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, स्वावलंबन एवं स्वदेशी के प्रति जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। इसी दिन 11 से 17 अगस्त, 2022 के मध्य आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिये कि 10 अगस्त, 2022 के पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय से सम्पर्क स्थापित करते हुए जिले में होने वाले कार्यक्रमों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रस्तावित कार्यक्रमों को भी अपनी कार्ययोजना में समाहित किया जाए। 11 अगस्त से 14 अगस्त, 2022 तक संस्थान के आसपास के क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर जनमानस में स्वतंत्रता दिवस एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button