उत्तर प्रदेशजालौन

जालौन में लगाया गया देश का पहला पिवोट प्लांट

मुख्य सचिव बोले लाभान्वित होंगे किसान

जालौन। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को जालौन पहुंचे यहां पर उन्होंने रगोली गांव में स्थापित पिवोट प्लांट सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह प्लांट किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड को लेकर लगातार नई-नई योजनाओं को स्थापित कर लोगों को मजबूत करने का काम कर रही है। बता दें कि उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए नई पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है।

जालौन जिले में देश का पहला पिवोट प्लांट लगाया गया है, प्रदेश में सबसे सबसे जालौन जिले में इसे स्थापित किया गया है। जो पानी की समस्या का निदान करने में मदद करेगा। यह प्लांट 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगा और कम पानी में अधिक फसल उगाने में मदद करेगा। यह प्लांट पत्तियों से होकर जड़ों तक पानी पहुंचाने में मदद करेगा।

यह सिंचाई की सबसे आधुनिक पद्धति है, जो हिंदुस्तान में पहली बार जालौन जिले में शुरू की गई है। इस प्लांट को राज्य के सभी जिलों में ले जाने की योजना है। कम पानी में अधिक फसल उगाने का लाभ किसानों को मिलेगा। यह सामुदायिक सिंचाई परियोजना है इसमें कई किसान एक साथ लाभान्वित होंगे। 30 हेक्टेयर के दायरे में इसे स्थापित किया गया है और यह एक फसल को ज्यादा लाभ पहुंचाएगा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button