उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला और भांजे को आपत्तिजनक हालत में देख पूर्व प्रेमी ने मारी गाेली

ठाकुरगंज थाना अंतर्गत शनिवार देर रात महिला को भांजे संग आपत्तिजनक हालत में देखकर पूर्व प्रेमी ने दोनों को गोली मार दी। एक गोली महिला के पीठ पर लगी, जबकि भांजे के हाथ पर लगी। खून से लथपथ होकर दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि महिला के पति का करीब 10 साल पहले देहांत हो चुका था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। सआदतगंज के चौपटिया निवासी युसूफ सिद्दीकी उर्फ भैयू ने कई बार महिला की मदद की। उसका महिला के घर आना जाना था। करीब एक महीने पूर्व दोनों का विवाद हो गया था। इस पर महिला ने यूसुफ से मिलना और बात करना बंद कर दिया था। इसी दौरान महिला की नजदीकियां सीतापुर निवासी उसके भांजे से बढ़ गई।
भांजा महिला के घर में ही रहता था। शनिवार रात महिला और उसका भांजा घर पर था। देर रात वहां यूसुफ पहुंच गया। दोनों को साथ देखकर यूसुफ ने विरोध किया। फिर आरोपी ने असलहा निकालकर महिला को गोली मार दी।

पीठ में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। विरोध करते हुए भांजा आरोपी को पकड़ने दौड़ा तो उसने उसे भी गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी। इसके बाद यूसुफ ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और धमकाते हुए भाग निकला। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके भांजे को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि इलाज के बाद उसके भांजे को रविवार को छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी यूसुफ की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button