उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

योगी का अखिलेश पर तंज, वे जिन्ना के उपासक है, हम सरदार पटेल के पुजारी हैं

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। आज एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में बिना नाम लिए अखिलेश पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे जिन्ना के उपासक हैं हम सरदार पटेल के पुजारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ लगातार अखिलेश यादव पर ट्वीट के जरिए हमला कर रहे हैं। कल भी उन्होंने कई ट्वीट कर अखिलेश यादव से सवाल किए थे।

अपनी सरकार के कामकाज को बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा अवधि को 4 घंटे से कम करके 40 मिनट कर दिया है। सपा और बसपा बताएं कि उनके समय में यह क्यों नहीं हुआ? दंगों को लेकर भी अखिलेश यादव पर योगी ने सवाल उठाए हैं। योगी ने कहा कि मेरठ, जो 5 वर्ष पूर्व मजहबी दंगों की आग में झुलसता था। कर्फ्यू के कारण लोग घरों में कैद रहने को विवश थे। आज यहां समृद्धि के नए मानक स्थापित हो रहे हैं।  बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का सम्मान है। रंगदारी मांगने वाले अब जान की भीख मांग रहे हैं। फर्क साफ है…

योगी ने कहा कि मेरठ, अपने खेल उत्पादों के लिए प्रसिद्ध था। किंतु सपा, बसपा व कांग्रेस की विकासद्रोही सरकारों ने इस विशिष्टता को जनपद की पहचान नहीं बनने दिया। लआज यहां मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय स्थापित हो रहा है। यहां के खेल उत्पाद वैश्विक पहचान पा रहे हैं। फर्क साफ है…। इससे पहले योदी ने गुरुवार को ट्वीट में कहा था कि जनता-जनार्दन साक्षी है…वे ‘तुष्टीकरण’ करते हैं, हम ‘अंत्योदय’ कर रहे हैं। वे ‘परिवारवाद’ करते हैं, हम ‘राष्ट्रवाद’ की अलख जगा रहे हैं। वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, हम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं।

 

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button