उत्तर प्रदेशमहोबा

हमारी सरकार में किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा: प्रियंका गांधी

  • महोबा में प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली में बुंदेलखंड से किया वादा
  • सपा ने लूटा बसपा ने कोई काम नहीं किया भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे किये
  • महंगे विमानों से घूमने वाले पीएम किसानों की आय दुगनी नहीं कर पाये

महोबा। बुंदेलखंड से पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सियासी जमीन तैयार करने महोबा पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली के मंच पर पहुंचते ही उनका वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी का संबोधन प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर केंद्रित रहा।

आप को बता दे कि प्रियंका गांधी आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली करने पहुंचीं और उन्होंने सभी विरोधी दलों की जमकर आलोचना की। मंच से प्रियंका ने कहा कि सपा सरकार में आपको लूटा गया, बसपा सरकार में भी कोई काम नहीं किया गया, जबकि भाजपा सरकार में झूठे वादे किये गए। बुंदेलखंड के किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव ने केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक को घेरा।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसान कर्ज में डूब रहे हैं -‘यहां खाद नहीं मिल रही है। फसल का दाम नहीं मिलता। सिंचाई का पानी नहीं मिलता। आवारा पशु से भी किसान परेशान हैं। 1500 किसानों ने बुंदेलखंड में आत्महत्या की है। यहां से पलायन होता है, क्योंकि यहां रोजगार भी नहीं मिलता’। प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम पर तंज कसा।

उन्होंने कहा की बीते दिनों पीएम झांसी और महोबा अपने जिस जहाज में आये थे, वह 8 हजार करोड़ का है। उस जहाज में वह यहां भाषण देने आते हैं, लेकिन किसानों की आय नहीं बढ़ा पाते हैं।
उन्होंने कहा, ‘पीएम किसानों का कर्ज नहीं माफ़ कर पाते हैं। पीएम के बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों की कमाई प्रतिदिन दस हजार करोड़ रूपए है और आप 27 रूपए प्रतिदिन कमाते हैं। आपके लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस जब थी, तब बुंदेलखंड पैकेज दिया गया था। हमारी सरकार आई तो हम आपके कर्ज माफ करेंगे’।

प्रियंका ने जेवर एयरपोर्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी और भाजपा के सब नेता झूठा प्रचार करते हैं। आपने देखा कि जेवर एयरपोर्ट का झूठा विज्ञापन दे दिया। यह लोग यही करते हैं। कहीं चीन की फोटो लगाते हैं तो कहीं अमेरिका की फैक्ट्री का फोटो लगाते हैं।

प्रियंका ने यूपीए 2 कार्यकाल में बुंदेलखंड को दिए गए विकास पैकेज का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनी तो वह बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनाएंगी। बुंदेलखंड की योजनायें यहीं बनेंगी, बजट भी यहीं से मिलेगा। साथ ही सचिवालय भी होगा ताकि किसी को इधर उधर भागना न पड़े।

योगी जी और मोदी जी तपस्या नहीं कर रहे, वो तो बड़े बड़े जहाजों में घूम रहे हैं। यहां पर देश का श्रमिक और बेरोजगार नौजवान तपस्या कर रहा है। बीते दस दिनों में बुंदेलखंड में यह उनका दूसरा दौरा है, इससे पहले वह मध्य प्रदेश के सीमा वाले चित्रकूट के रामघाट पर महिलाओं से संवाद करने आई थीं। प्रधानमंत्री की महोबा में जनसभा के बाद कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी बदलाव की आंधी हैं, यह लोगों की आवाज है और विश्वास और भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड के लोगों को जरूरत है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की, क्योंकि वह जानते हैं कि वो जो वादा करेंगे वो निभाएंगे।

बुंदेलखंड की आवाज और पीड़ा को राहुल गांधी ने सुना था और यूपीए की पूर्ववर्ती केंद्र की सरकार ने बुंदेलखंड के लिए दस हजार करोड़ बुंदेलखंड को दिया। आज यहां सड़कें दिख रही हैं, वो यूपीए की सरकार में किया गया विकास बयां कर रही है।
रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के चरणों में बैठकर राजा महाराज उनसे ज्ञान लिया करते थे लेकिन आज उनके कंधे पर हाथ रखा जा रहा है, ये संत महात्माओं का अपमान है। विरोधी दल के नेता संत महात्मा से ऊपर उठ गए हैं, ये हमारी भारतीय परंपरा का अपमान है। योगी आदित्यनाथ को मोदी कुछ नहीं समझते हैं और तभी कंधे में हाथ रखे दिखाई देते हैं। अभी तक जाति के आधार वोट पड़े थे और उनके मुख्यमंत्री बने थे, एक समय आया धर्म के नाम पर वोट पड़े और उनके नेता मुख्यमंत्री बने।

अब सब लोग चर्चा कर रहे हैं कि हमने जाति और धर्म के नाम पर वोट दिया लेकिन हमको मिला क्या। यही कारण है कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा लेकर आपके बीच आई हैं कि किसानों को 2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदेंगे और चार सौ में गन्ना खरीदेंगे। लड़की हूं लड़ सकती हूं, इस नारे के साथ महिलाओं और लड़कियों के लिए वादे किए हैं।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button