उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: सपा के राष्ट्रीय महासचिव का ग्राम प्रधान संघ ने जलाया पुतला

बहराइच। जिले के ब्लॉक मुख्यालय तेजवापुर में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सभी ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का पुतला जलाया। सभी का कहना है कि 23 मार्च को मुलाकात करने के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अपशब्द बोले थे। तेजवापुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधान संघ के लोग एकत्रित हुए। ब्लॉक में राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के विरुद्ध ग्राम प्रधान संगठन ने नारेबाजी की।

अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा ने बताया की 23 मार्च को अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष घनश्याम यादव प्रधानो की तमाम मांगों को लेकर मिलने गए हुए थे। पहले रामगोपाल यादव ने मिलने का समय दिया, लेकिन जब वहां प्रधान संघ की मांगों को लेकर शीर्ष नेतृत्व पहुंचा। तभी राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव आग बबूला हो गए। उन्होंने ग्राम प्रधानों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए चोर तक कह डाला। जिससे प्रदेश के सभी प्रधान आहत हैं।

इसी को लेकर आज ब्लॉक मुख्यालय पर रामगोपाल यादव का पुतला फूंक कर कार्यवाही की मांग की गई है। गौरतलब है कि प्रधानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संघ का शीर्ष नेतृत्व 15 मार्च से जंतर मंतर पर कार्यक्रम आयोजित कर अपनी मांग कर रहा है। अलग-अलग दिन में प्रत्येक जनपद के ग्राम प्रधान संघ कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। उसी के लिए सहयोग मांगने के लिए ग्राम प्रधान संघ गया था। इस दौरान काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button