उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र पावर कारपोरेशन में मुख्य अभियंताओं की मिली प्रोन्नति

लखनऊ। उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड में सात मुख्य अभियंताओं को ग्रेड टू से ग्रेड वन पर प्रोन्नति की गयी। इसमें उप्र पावर कारपोरेशन में तैनात दो मुख्य अभियंताओं अरूण कुमार रावल और नैय्यर कमाल के नाम शामिल है।

इसी क्रम में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता देवीपाटन चंद्रवीर सिंह गौतम को ग्रेड वन पर प्रोन्नति मिली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक और मुख्य अभियंता बरेली संजय जैन को भी ग्रेड वन पर प्रोन्नति की गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय में तैनात अंशुमान को प्रोन्नत किया है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता बांदा बसंत झा को प्रोन्नति मिली। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मुरादाबाद पंकज को उन्हीें के निगम में प्रोन्नति मिली। ये सभी मुख्य अभियंता ग्रेड टू के थे और अब प्रोन्नति के बाद ग्रेड वन के हो गये।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button