उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अयोध्या में जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाने का काम किया उनकी जमानत जब्त कराएं : ब्रजेश पाठक

अयोध्या। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को मणिरामदास छावनी के सभागार में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सपाईयों का नारा था कि खाली प्लाट हमारा है। माफिया उस काल में गाड़ियों के काफिले के साथ दस- दस बंदूकें लेकर चलते थे। सपा ने अपने शासन काल में प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने का कार्य किया था। उस समय एक हजार से अधिक दंगे हुए। आज अपराधी तख्ती लगाकर घूम रहे है कि हमको गिरफ्तार कर लो, हम गुण्डागर्दी नहीं करेंगे।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह लोग भी चुनाव मैदान में हैं। अयोध्या में जिन लोगों ने कारसेवकों पर गोली चलाने का काम किया था। आज जनता उनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को जमीन पर उतारने का काम किया है। आज हर घर को पानी मिल रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय गैस व विद्युत कनेक्शन मिला है।यूपी के सभी जनपदों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।

इस अवसर पर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि परियोजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से केन्द्र प्रदेश सरकार रामनगरी अयोध्या का विकास कर रही है। योजनाओं लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है।

ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गयी है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा।भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारधारा से समाज का प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़कर देख रहा है। भाजपा उम्मीदवार महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि दूसरी सरकारों में अयोध्या जनपद 50 से 100 करोड़ की योजनाओं के लिए तरसता था। वर्तमान सरकार ने यहां 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी है। दास बनकर समाज की सेवा करना यही मेरी साधना व तपस्या है। सम्मेलन का संचालन डा राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी संध्यामणि त्रिपाठी समेत अयोध्या के संत महंत व प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button