उत्तर प्रदेशलखनऊ

निकाय चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड बनायेगी भाजपा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। नवीन मार्केट स्थित कैसरबाग में भाजपा के महानगर कार्यालय पर गुरुवार को निकाय चुनाव व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने की कार्ययोजना बनी। इस बैठक में महानगर के भाजपा पदाधिकारी व विधायकों ने शिरकत की। बैठक में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड बनायेगी। प्रधानमंत्री मोदी और योगी की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के आधार पर निकाय चुनाव में सर्वाधिक सीट जीत का रिकॉर्ड कायम करना है।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने वार्ड स्तर पर संचालन समिति की बैठकों के अतिरिक्त युवाओं महिलाओं ओबीसी एससी समूहों की बैठकें आयोजित कर चुनाव तैयारी को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से 25 स्मार्टफोन धारक युवाओं की सूची बनाने के कार्य को भी अंतरिम रूप प्रदान करने को कहा जिससे सभी को सरल ऐप के माध्यम से जोड़ा जा सके। आगामी अभियानों में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर व स्वच्छता अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर वार्ड विजय अभियान की तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि निकाय चुनाव संचालन समिति बैठक में पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी मोहसिन रजा, बुक्कल नवाब, रामचंद्र प्रधान, रामचंद्र कनौजिया प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, महानगर महामंत्री सुनील यादव, त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, रजनीश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अमित गुप्ता व श्वेता सिंह उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button