उत्तर प्रदेशकुशीनगरसत्ता-सियासत

भाजपा ने प्रदेश को पांच वर्ष पीछे ढकेला और लोकतंत्र को कुचला : अखिलेश यादव

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार की सुबह बुद्ध की धरती से प्रदेश में बदलाव का आह्वान किया। कहाकि हम पर पिछड़े होने का आरोप है। लेकिन सपा की सोच फारवर्ड है। भाजपा अगड़ा होने के बाद भी काम के मामले में पिछड़ी सोच की साबित हुई है। मौजूदा सरकार ने प्रदेश को पांच वर्ष पीछे ढकेल दिया है।

भाजपा धर्म की राजनीति कर नाम बदलने का कार्य कर रही

सपा मुखिया कुशीनगर के लोटस होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। आरोप लगाया कि भाजपा धर्म की राजनीति कर नाम बदलने का कार्य कर रही है। जिस तरह नाम व रंग बदल रहा है, उससे संविधान पर भी खतरा है।

सरकार उद्योगपतियों की भर रही तिजोरी

कहा कि भाजपा साढ़े चार वर्ष में कोई भी अपना वादा पूरा नहीं कर सकी। किसानों की आय दूनी नहीं हुई, अलबत्ता उनका आंदोलन कुचलने का कार्य किया जा रहा है। कई किसानों की जान जा चुकी है। सपा इस कृषि सम्बंधित काले कानून को वापस लेने की मांग कर रही है। मंहगाई बेलगाम है। सरकार उद्योगपतियों की तिजोरी भरने का कार्य कर रही है। संस्थान बिक रहे हैं। इससे बेरोजगारी नौकरियां छीनी है तो बेरोजगारी बढ़ी है।

कुशीनगर एयरपोर्ट सपा सरकार की देन

कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि वह यहां बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेचने से पहले देखने आए थे। विकास से इस सरकार का कोई लेना देना नहीं है। यह एयरपोर्ट सपा सरकार की देन है। कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश में ठोको राज चल रहा है। सपा को मौका मिला तो सेंसिटिव और स्मार्ट पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जनता और पुलिस का सम्मान करेगी। गरीबों के राशन का समय बढ़ाना चुनावी खेल है। हमारी सरकार बनी तो गरीबों को हमेशा मुफ्त खाद्यान देंगे।

सपा नेता ने कहा कि यह क्षेत्र गन्ना के लिए मशहूर है। सरकार न तो गन्ने का मूल्य दे पा रही और नहीं चीनी मिल चला सकी। धान की खरीद नहीं हो रही है। जो किसान दिए हैं, उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा। कहा कि सरकार सपा द्वारा शुरू किए गए नाम बदलकर शिलान्यास और उद्घाटन कर रही है।

कांग्रेस हारने वाली और सपा जीतने वाली महिलाओं को देगी टिकट

चुनाव में छोटे दलों से गठबंधन के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि यही छोटे दल भाजपा जैसे बड़े दल का सफाया करने में सहयोगी बनेंगे। कांग्रेस हारने वाली महिलाओं को टिकट दे रही है। सपा जीतने वाली महिलाओं को टिकट देगी। दल के नेता आजम खां की चर्चा करते हुए कहा कि उन पर दर्ज सभी मुकदमें फर्जी हैं। इस सरकार में किसी के साथ कुछ भी हो सकता है। चुनाव करीब है। इसलिए सरकार अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा घिनौना कार्य कर रही है।

अखिलेश का अमित शाह पर कटाक्ष, दी जैम की परिभाषा

समाजवादियों ने जैम की अलग परिभाषा बनाई है। जे फार झूट, ए फार अहंकार और एम फार महंगाई है। भाजपा इसका जबाब दें।

वह हमें जैम दें, हम उन्हें बटर देंगे

सपा मुखिया ने कहा कि आजमगढ़ में अमित शाह ने जैम पर टिप्पणी की थी। वह हमें जैम दे रहे हैं, हम उन्हें बटर देंगे। अंत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुशीनगर सपा के लिए शुभ रही है। वर्ष 2012 के चुनाव का शुभारंभ यहीं से किया था। यदि सपा की सरकार बनी तो उम्मीद से कहीं अधिक यहां का विकास किया जाएगा।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button