उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, साइकिल चलाकर पहुंचे जनेश्वर मिश्र पार्क तक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राजधानी में चुनावी बिगुल फूंका। जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साढ़े छह किलोमीटर साइकिल चलाई और जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर इस साइकिल यात्रा का समांपन किया। इस साइकिल यात्रा की शुरुआत पार्टी मुख्यालय से हुई और 1090 चौराहे से होते हुए दयाल पैराडाइज चौराहे से होकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक पहुंची।
साइकिल यात्रा से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा इन साढ़े 4 सालों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की स्थिति बद से बदतर कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से इतनी त्रस्त हो चुकी है कि आने वाले चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को 400 सीटें जिता सकती है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रोजगार की गुहार लगा रहा है लेकिन बदले में उसे लाठियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा इन सब का बदला 2022 में जनता लेगी और भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकेगी।

साइकिल यात्रा को सपा कार्यकर्ताओं ने बनाया सफल

सड़क पर कार्यकर्ताओं की लाल टोपी और साइकिलों के हुजूम को देखकर आम जनमानस का कौतूहल देखते ही बनता था। महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित जी एवं सम्पूर्ण नगर कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिष्ठा और पार्टी के सम्मान को बढ़ाने के लिये दिन-रात मेहनत करते हुये शहर की पॉचों विधानसभाओं के हजारों कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ भाग लेने के लिये आवाहन किया और सम्पूर्ण कमेटी के साथ 19- विक्रमादित्य मार्ग समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश कार्यालय से जनेश्वर मिश्र पाक तक साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में पवन मनोचा ने जियामऊ पर, जितेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू’ महामंत्री लखनऊ बार ऐसोसियेशन 1090 पर, नगर उपाध्यक्ष नवीन धवन ‘बंटी’ और देवेन्द्र सिंह (जीतू यादव)पार्षद केसरी खेड़ा वार्ड ने शीरोज़ कैफे पर माo राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट की और साथ 11 पंडितों द्वारा मंत्र पढ़वाकर शंख बजवाये, वरिष्ठ सपा नेत्री ममता सिंह यादव ने भी शिरोज कैफे पर, नगर उपाध्यक्ष गौरव सिंह यादव ने सीएमएस पर, पूर्व नामित पार्षद सर्वेश यादव, पूर्व पार्षद प्रत्याशी कमल किशोर यादव, वरिष्ठ सपा नेता अरमान खान व नगर अध्यक्ष महिला सभा किरन पाण्डेय ने दयाल पैराडाइस पर अखिलेश की इस साइकल यात्रा के सम्मान में भंडारे आयोजित किए और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर साइकिल यात्रा का स्वागत किया।
जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करने के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये उन्हे 2022 में जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिये दिन-रात संघर्ष करने का प्रण दिया। इस कार्यक्रम में नगर कमेटी से नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव, नगर उपाध्यक्ष एखलाक अहमद मुन्ना, तारा चन्द्र यादव, अहमर शफी बबलू खान, राजकुमार मौर्या, नगर कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, नगर
सचिव- मधुप सिंह यादव, अवनीश कुमार यादव, अजीम अहमद, विवेक सोनकर, सुधा जैसवार, विनोद कुमार यादव, मनोज चौरसिया, आदेश यादव, सैफ हसनैन, विधानसभा अध्यक्ष- रितेश साहू, ऐनुद्दीन अहमद, सरवर अली, आलोक यादव, मिर्जा जफर इकराम, प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरन पाण्डेय, मुनव्वर आलम कुरैशी, आकाश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय बिल्लू, अजय यादव, फहीम किदवई फैज, पार्षद- राजकुमार सिंह राजा, अरविन्द यादव, मोनू कनौजिया, आफताब आलम, पंकज यादव अन्य- मोo रेहान नईम, रविदास मेहरोत्रा, अनुराग भदौरिया, दीपक रंजन, राहुल सिंह, डॉo सिन्धु जीत सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश शुक्ला, मुजीबुर्रहमान बबलू, तारिक सिद्दीकी, पूजा शुक्ला, प्रशात यादव, कहकशा सिद्दीकी, लता जैसवार, शबनम खान, जीनत कौसर आदि ने भी साइकल चलाकर इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अपना योगदान दिया।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button