उत्तर प्रदेशलखनऊ

सभी कर्मचारी अपने घर के ऊपर तिरंगा झंडा फहरायें: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने अमृत पर्व महोत्सव मनाने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों को आवाह्न करते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने घर के ऊपर तिरंगा झंडा फहरायें और आजादी का अमृत पर्व मनाएं।

राष्ट्रध्वज की महत्ता बताते हुए जेएन तिवारी ने कहाकि अखंडता, एकता एवं राष्ट्रीयता का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का राष्ट्रध्वज है। देश के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रध्वज को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के दौरान 20 करोड़ राजकीय एवं निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना शुरू की है। यह नए भारत की नई शुरुआत भी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आइये हम सभी अमृत पर्व के शुभ अवसर को यादगार बनाएं।

अंग्रेज भारत छोड़ो मूवमेंट के क्रांतिवीरों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की शान का प्रतीक, तिरंगे झंडे को फहराने से पहले स्थान का चयन करें। खुले क्षेत्र में ही झंडा रोहण करें और साफ सुथरे तिरंगा झंडा को ही फहरायें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस राष्ट्रीय ध्वज के ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रही है।

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों एवं 16 लाख पेंशनर हैं। सभी से अपील है कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाएं। अपने सोशल मीडिया की डीपी पर अपनी फोटो के स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज की फोटो लगाएं एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button