अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की मांग पूरी करने का दिया आश्वासन, कर्मचारी संघ ने उठाई थी कार्मिकों की समस्या

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को रखा, साथ ही इन मांगों के पूरा न होने से कर्मचारियों को हो रही समस्याओं की भी जानकारी अपर नगर आयुक्त को दी। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय होने का आश्वासन दिया है।
नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया कि आज की बैठक में नगर निगम एवं जलकल कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी व अन्य लाभ दिये जाने सम्बन्धी लम्बित मांगो पर अपर नगर आयुक्त से वार्ता हुई, जिस पर अपर नगर आयुक्त ने बहुत ही सकारात्मक निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया। संघ द्वारा पूर्व में नगर आयुक्त के साथ 27 सितम्बर, 2024 को हुई बैठक की कार्यवृत्त की भी जानकारी दी, साथ ही उसके अनुपालन में आज तक कोई कार्रवाई न किये जाने का भी मुद्दा उठाया। जिसपर अपर नगर आयुक्त ने एक बार फिर सभी विभागाध्क्षो को 15 दिवस के अन्दर अनुपालन आख्या दिये जाने के निर्देश जारी किया है। इसके अलावा शशि कुमार मिश्र ने बताया कि संघ की 17 सूत्रीय मांग पत्र पर समयबद्ध कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश जारी किये गये हैं।
मांग
कर्मचारियों की पदोन्नित, अस्थायी/तदर्थ कर्मचारियो का विनियमितीकरण, वर्षो से लम्बित डीए, बोनस, एनएससी, नगर निगम व जलकल कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची, जलकल कर्मचारियों को पेंशन बुक, सेवानिर्वत पर सम्पूर्ण भुगतान,कर्मचारियों के निलम्बन की कार्रवाई का समयबद्ध निस्तारण, कर्मचारियों के विरुद्ध की जाने वाली शिकायतो में कर्मचारियों का पक्ष लेना जरूरी किया जाये, नगर निगम एवं जलकल के समस्त कार्यदायी कर्मचारियों को एक समान न्यूनतम वेतन भत्ता दिये जाने व वर्ष 2005 से 2021 तक नियमित कर्मचारियों के वेतन से काटी गयी भविष्य निधि धनराशि का भुगतान सुनिश्चित कराये जाने समेत 17 सूत्रीय मांगें शामिल रही हैं।
संघ के प्रतिनिधियों के नाम
प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, आरपी सिंह, आनन्द मिश्रा अध्यक्ष (लखनऊ), महामंत्री कैसर रजा, सतीश कुमार सिंह, हरिशंकर पांडये, चन्द्रमोहन, उपाध्यक्ष विभा यादव, कुंवर जय सिंह, संतोश श्रीवास्तव, संजय चन्द्रा, कुलदीप चौधरी, अम्बरीश अवस्थी, आयुष पंत आदि प्रतिनिधि उपस्थित हुए।