उत्तर प्रदेशसुलतानपुर
सुल्तानपुर: 18 घंटे से बिजली गुल फोन नहीं रिसीव कर रहे अधिकारी
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोराबारिक इलाके में सुबह 5 बजे से बिजली गुल हो जाने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गर्मी के चलते लोगो की नींद में खलल पड़ना भी लाजिमी है। 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इस बाबत ट्रांसपोर्ट नगर के अभियंता नफीस खान को जब फोन करके जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया।
एसडीओ से इस बाबत जानकारी के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने भी फ़ोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। इस संदर्भ में ट्रांसपोर्ट नगर के एसएसओ सहायक अजय कसौधन ने बताया कि इसे लेकर मैं अधिकारिक बयान नही दे सकता,अधिकारी से सवाल करे।पर वह बोले जल्द ही बिजली आपूर्ति हो जायेगी।