उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राजभर का योगी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- बाढ़ राहत के नाम पर…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का भयंकर कहर देखने को मिल रहा है। लगातार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति अभी भी सुधर नहीं रही है। इसी मुद्दे को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
सुभासपा अध्यक्ष ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के तमाम जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग अपने घरों में मुसीबत का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार जब बाढ़ आ जाती है, लोग डूबने लगते हैं, तब हेलीकॉप्टर लेकर उनका दर्शन करने निकल जाते हैं।
बाढ़ राहत के नाम पर हर बार की तरह घोटाला: राजभर
ओपी राजभर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, सरकार अगर समय रहते बाढ़ से बचने का योजना बनाती तो हर वर्ष बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित रहते। ऐसा लगता है सरकार बाढ़ राहत के नाम पर हर वर्ष की तरह सिर्फ घोटाला करने की योजना बनाती है।
उत्तर प्रदेश के तमाम जिले बाढ़ से प्रभावित है,लोग अपने घरों में मुसीबत का सामना कर रहे है,लेकिन सरकार जब बाढ़ आ जाती है लोग डूबने लगते है तब हेलीकॉप्टर लेकर उनका दर्शन करने निकल जाते है,
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) August 12, 2021