ताज़ा ख़बर

घायल आइटीबीपी जवानों को देखने पहुंचे गृहमंत्री

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईटीबीपी के तीन घायल जवानों- कांस्टेबल/जीडी बलवंत सिंह, कांस्टेबल/जीडी त्सेवांग दोर्जे और कांस्टेबल/जीडी बबलू कुमार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इन जवानों को श्रीनगर से स्पेशल एयर एंबुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों द्वारा गृह मंत्री को जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।
ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। गृह मंत्री ने घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 16 अगस्त, 2022 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास एक बस दुर्घटना उस समय हुई थी जब आईटीबीपी के जवान अमरनाथ यात्रा- 2022 में सफलतापूर्वक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करके चंदनवाड़ी से लौट रहे थे। दुर्घटना में 7 जवानों की मृत्यु हो गई थी जबकि 32 घायल हो गए थे घायल जवानों को उसी दिन इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया था।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button