लखनऊ
जल शक्ति मंत्री का सिंचाई विभाग कार्यालय पर छापा, मचा हड़कंप।
कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह अचानक पहुंचे सिंचाई विभाग और परिकल्प भवन के कार्यालय। जलशक्ति मंत्री ने सभी गेटों को बंद करवा दिया है ना कोई बाहर जा सकता है और न कोई अंदर आ सकता है। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया जा रहा है और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाने का आदेश दे दिया गया है।
अचानक पहुंचे मंत्री को देख कर अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ पांव फूले उच्च अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए मंत्री जी को स्पष्टीकरण दे रहे हैं। देखना होगा आगे क्या कार्यवाही की जाती है।