देशबड़ी खबर

हिमस्खलन की चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, 19 को सुरक्षित बचाया गया

बारामूला। बारामूला जिले के गुलमर्ग में स्थित स्की रिजॉर्ट अफरवात चोटी पर हिमस्खलन की की चपेट में आ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चार अन्य लोगों को बचाया गया है।

बुधवार दोपहर बारामूला पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि अफरवात चोटी में हिमस्खलन मेें गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट चपेट में आ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हिमस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान में दो लोगों के शव बर्फ के नीचे से निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चार अन्य लोगों को बचाने में सफलता मिली है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी और पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई अन्य व्यक्ति अभी भी बर्फ में फंसा है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button