लखनऊः आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर यूपी कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यालय में झंडा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दकी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा भी मौजूद रहीं।
संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में हमारे सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ये देश अनेकता में एकता का प्रतीक है, देश की त्याग समर्पण की गाथा है, ये देश संविधान को मानता है, ये देश सभी धर्म के लोगों को लेकर चलता है। 75वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।
सरकार पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र पर हमला करने की साजिश रची जा रही है। लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस देश में संविधान की आस्था पर सवाल करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे लोग जिन्होंने देश में एक ऐसा माहौल बना रखा है। आज सभी को शपथ लेना है कि जिन लोगों ने आज़ादी की बुनियाद पर योगदान नहीं दिया। ऐसे लोगों के मनसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
इंदिर गांधी और राजीव गांधी ने दिया देश के लिए बलिदान
महात्मा गांधी, पं नेहरू, सरदार पटेल सहित तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए सालों तक जेल की यातनाएं सही, सालों तक देश की आज़ादी के लिये संगर्ष किया बलिदान दिया। जिस देश की मिट्टी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का लहू है। इस देश की आन-बान-शान और सम्मान को बचाने के लिए राजीव गांधी ने बलिदान दिया। ऐसे देश में आज वर्तामान की तानाशाही सरकार है।
लल्लू ने दिलाई शपथ
लल्लू ने शपथ दिलाते हुए कहा कि आज संकल्प लेना चाहिए कि चाहे जान चली जाए लेकिन देश का सम्मान नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा आपके किसान 9 महीनों से धरने पर बैठे हैं, बेरोजगार नौजवान आज लखनऊ में पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं कभी मुख्यमंत्री आवास पर धरना दे रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं है उनकी भावनाओं को उनके अधिकारों को सुनने का कोई समय नहीं है।
हेडिंग मैनजमेंट सरकार दे रही है धोखा- लल्लू
उन्होंने कहा कि नौजवान आरक्षण की लड़ाई लड़ रहा है। दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है जो हम पर सवाल उठाते थे उनके राज में ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ा है। हेडिंग मैनजमेंट की सरकार सभी को धोखा दे रही है।
‘करो या मरो, डरो मत’
लल्लू ने कहा कि हम सबको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की तस्वीर को बदलना है। आज संख्या के बल पर सरकार ने सदन में चर्चा की बजाय आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम किया है। संसद या विधानसभा किस लिए है जब उसमें लोगों के अधिकारों की बात नहीं होगी। ट्विटर भी सरकार की कठपुतली बना हुआ है। हम कांग्रसी सड़कों पर संघर्ष करते थे, करते हैं और रहेंगे। हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, न डरें हैं और न डरेंगे। अब समय आ गया है, करो या मरो, डरो मत।