देशबड़ी खबर

माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा रोकी गई

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर स्थित अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि ये क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि ये लैंडस्लाइड इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है और कई लोगों के घायल होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हैं।

कहां हुआ हादसा?

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने ट्वीट में बताया- “अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। जय माता दी।”

6 यात्रियों को गंभीर चोटें

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुवारी में भोजनायल के पास जब लैंडस्लाइड हुआ उस दौरान घटनास्थल पर कई यात्री थे। पहले कई यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई थी। हालांकि, आधिकारिक जानकारी सामने आई है कि वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई, 14 घायल।

डोडा में फटा बादल

भारी बारिश के कारण जम्मू के विभिन्न हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। जम्मू संभाग में लगभग सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रहे हैं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डोडा में बादल फटने के बाद, कई जगहों पर पहाड़ खिसक गए हैं। 3 से 4 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निर्देश दिया है।

जम्मू में अत्यधिक वर्षा के कारण यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत 10 से अधिक यात्री सेवाएं निरस्त की गयी हैं। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे तथा मंडल रेल प्रबंधक जम्मू अपनी तकनीकी टीम के साथ पठानकोट में उपस्थित हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नेटवर्क डाउन की भी खबर सामने आई है। उपयोगकर्ता इंटरनेट और कॉलिंग सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button