जगत कल्याण के लिए शुरू हुआ भक्तामर महामंडल विधान
लखनऊ। जगत कल्याण, विश्व शांति और व्याधियों से मुक्ति की कामना को लेकर आचार्य सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन मंगलवार को गुडम्बा जैन मन्दिर मे शुरू हुआ। शांति धारा करने का प्रथम सौभाग्य कुलभूषण, रोहित जैन जरी ,विनय जैन, विशाल जैन को मिला।
कार्यक्रम मे भाजपा के सांसद डॉ. अशोक बाजपेई आचार्य श्री सुबल सागर जी का आशीर्वाद लेने जैन मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन किया। जिसमें अध्यक्ष ए.के जैन, महामंत्री विनय जैन और सिद्धार्थ जैन लक्ष्मी कांत तथा सभी साधर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर आचार्यश्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि भक्तामर महामंडल विधान का महत्व जैन दर्शन में अग्रणी है।
इस विधान में बैठने व पाठ करने से मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। संजय जैन ने बताया कि मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय अभूतपूर्व धर्म साधना के दूसरे दिन यानि आज 29 सितंबर को आहार शांतिनाथ विधान होगा, 30 सितंबर को आहार 64 ऋद्धि सिद्धि विधान होगा।